हर सहेली से दुपट्टा नहीं बदला जाता ...

 


सब के कहने से इरादा नहीं बदला जाता, 

हर सहेली से दुपट्टा नहीं बदला जाता, 


हम तो शायर हैं सियासत नहीं आती हमको, 

हम से मुंह देखकर लहजा नहीं बदला जाता, 


हम है एज़ाज़ हमें वफ़ा का नशा रहता हैं, 

वरना क्या शहर में प्यार नहीं बदला जाता, 


ऐसा लगता हैं के वो भूल गई है हमको

अब कभी खिडकी का पर्दा नहीं बदला जाता, 


जब रुलाया हैं तो हसने पर ना मजबूर करो, 

रोज बीमार का नुस्खा नहीं बदला जाता, 


गम से फुर्सत ही कहाँ है के तुझे याद करू, 

इतनी यादें हैं की सोच नहीं बदला जाता, 


उम्र एक सच्ची हकीकत हैं दोस्तों फिर भी, 

जितने तुम बदले हो उतना मुझसे नहीं बदला जाता,...

 


Comments

Post a Comment

अपने बहुमूल्य विचार हमसे साझा करें। ...