Happy father's day...

 --------------【वालिद】----------------



खुदा का किया हम पे इक एहसान है,वालिद...!

दुनिया में  सबसे बेहतरीन  इन्सान है,वालिद...!!


बड़ी इज़्ज़तें  बड़ी शोहरतें लोगों ने  दी मगर...!

दुनिया में  हमारी  पहली  पहचान है,वालिद...!!


कभी मैहर-ए-दरख्शाँ तो  कभी अब्रे-आब है...!

मुअत्तर करे जहां को वो गुलिस्तान है,वालिद...!


हर सांस जिस शख्स की सरापा  नसीहत है...!

हमारी मज़्मूने-ज़िस्त के तो उन्वान है,वालिद...!


वो छत भी है, सहारा है,  है ख्वाहिशें वो सभी...!

बच्चे की हर तमन्ना है  हर अरमान है,वालिद...!


शाना बशाना चलना जिसने सिखाया बेटे को...!

बेटी के सर का भी वो दस्ते रहमान है,वालिद...!!


दर ए ज़न्नत की बशारत मिली जिसे "एजाज़'...!

दुनिया  का वो  खुशनसीब  इंसान है,वालिद...!!


अल्फाज़-ऐ-एज़ाज़...


Comments