ख्वाबो में तेरा आना जाना
पहले भी था और आज भी हैं
तुझसे एक रिश्ता अनजाना,
पहले भी था और आज भी है
रंग बदलती इस दुनिया मे,
सब कुछ बदल गया लेकिन
मेरे लबों पे तेरा फसाना,
पहले भी था और आज भी है
अपने दुःख सुख कह लेना,
कभी हंस लेना कभी रो लेना
तन्हाई से अपना याराना,
पहले भी था आज भी है...
Comments
Post a Comment
अपने बहुमूल्य विचार हमसे साझा करें। ...