*🍃बाकी सब ठीक है !*
थोड़ी तकलीफ़ ,
थोड़ा गम,
थोड़ी परेशानियाँ हैं !
बाकी सब ठीक है !!
चंद मुश्किलें,
कुछ उलझनें,
थोड़ी बे-चैनियाँ हैं !
बाकी सब ठीक है !!
कभी रुक सी जाती है धड़कन,
यह साँसें अटक सी जाती हैं,
कुछ ढलते उम्र की परेशानी,
कुछ उदासियाँ है !
बाकी सब ठीक है !!
जी रहे हैं हम,
यूँ कि रस्म अदायगी समझो,
कुछ अड़चने,
थोड़ी कठिनाइयाँ हैं !
बाकी सब ठीक है !!
कहना तो बहुत कुछ है लेकिन,
कुछ बेबसी, कुछ मजबूरियाँ हैं !
बाकी सब ठीक है !!
हों अपने,
या कि हों गैर,
सब एक से हैं,
यहाँ धोखे,
यहाँ रुसवाईयाँ हैं !
बाकी सब ठीक है !!
कभी लड़ पड़ते हैं खूदसे,
कभी मन को बहला देते हैं,
थोड़ा लड़कपन है,
थोड़ी नादानियाँ हैं !
बाकी सब ठीक है !!
समय की चोट से,
दो हिस्सों में बँट गया है मन
एक तरफ शोर
एक तरफ खामोशियां हैं !
बाकी सब ठीक है !!
मुद्दतों बाद मिला तो,
हँस के आईना बोला
शिकन है,
दर्द है ,
चेहरे पे थोड़ी उदासी हैँ!
बाकी सब ठीक है .!!🍃
अल्फाज़-ऐ-एज़ाज़ *****

Mashallah bht acha h 🙂
ReplyDelete