प्यार के बिन ये जिंदगी क्या है।
तुम से मिल के लगा खुशी क्या है।
मिल गया साथ जब तुम्हारा तो।
पास में सुख की अब कमी क्या है।
ठेस दिल पे लगी बहुत उस के।
बात ऐसी चुभी कही क्या है।
दोस्त दुश्मन के बन गए हो तुम।
इस से बढ़कर के दुश्मनी क्या है।
खूँ के आँसू बहाए हैं हमने।
हम बताएँगे शायरी क्या है।
सूझता जिन को कुछ न आँखों से।
पूछो मत उन से रोशनी क्या है।
झूठ एज़ाज़ हमें दिया ठहरा।
हम गलत हैं तो फिर सही क्या हैं
Comments
Post a Comment
अपने बहुमूल्य विचार हमसे साझा करें। ...