नया साल



करें स्वागत नए साल का मिलके सब 

धूम धाम से आओ मनाते हैं हम,

भूल कर सबसे शिकवे गिले 'एज़ाज़ '

आओ सबको गले से लगाते हैं हम,


है नहीं हमको किस्मत से कोई गिला

मेरे मालिक तेरा शुक्रिया जो मिला,

भूल कर के पुराने गमों को सभी

फिर से एक दफा मुस्कुराते हैं हम,

भूल कर सबसे शिकवे गिले 'एज़ाज़ '

आओ सबको गले से लगाते हैं हम..


छोड़ देते हैं लिखना गजल गम भरी 

प्यार का गीत फिर गुनगुनाते हैं हम,

भूल कर के खता एक दूजे की फिर

दूरियां दो दिलों की मिटाते हैं हम,

भूल कर सबसे शिकवे गिले 'एज़ाज़ '

आओ सबको गले से लगाते हैं हम..

 


#happy new year2022

Comments