मिला है जो भी उससे और अच्छा मिल गया होता 

मुझे उस  वक़्त गर  तेरा वसीला  मिल गया  होता


यही ग़लती रही झगड़े का कोई हल नहीं ढूंढा 

अगर हम ढूंढते तो कोई रस्ता मिल गया होता


मुझे वैसे तो कोई शिकवा तुम से नहीं है पर 

तुम्हारे साथ में जीने का ज़रिया मिल गया होता


सभी को छूट थी नंबर में सब के सब बने अफ़सर

मैं लड़का तेज़ था मुझको भी मौक़ा मिल गया होता


चलो माना तुम्हें मिलने की फ़ुर्सत ही नहीं थी पर 

कभी धोखे से जाँ नम्बर ही मेरा मिल गया होता


मुझे उतना तो मिलना चाहिए जितना मुनासिब है 

ये मैंने कब कहा मुझको ज़ियादा मिल गया होता



Comments