टूटे हुवे दिल पर मरहम सी कारीगिरी है
महबूबा है दिसम्बर सी बीवी जनवरी है
इक दुनियादारी थी दूसरी वफादारी है
महबूबा आवारागर्दी बीवी जिम्मेदारी है
सफेद इक का माथा इक का सिंदूरी है
महबूबा जड़ जेवर सी बीवी जौहरी है
मदिरा जानलेवा और दूध लाभकारी है
महबूबा कड़वी सुपारी बीवी कस्तूरी है
बेजार बेचैन जेहन को सुकूँ जरूरी है
महबूबा खाली गमला बीवी फुलवारी है
दिसम्बर बीत गया चल रही जनवरी है
महबूबा बीती यादगारी बीवी बढ़ोतरी है
Comments
Post a Comment
अपने बहुमूल्य विचार हमसे साझा करें। ...