मै एक Artist हूँ
मै एक पेंटिंग बना कर खुदा को भेजूँगा . . .
मै पेंट करूँगा एक अस्पताल का मंज़र जिसमे बेड पर पड़े मरीज की रूह परवाज़ कर रही होगी , और साइड में दीवार के साथ डॉक्टर और नर्स एक दूसरे को Kiss ( बोसा ) दे रहे होंगे
मै पेंट करूँगा एक ऐसा मंज़र जिसमे एक गरीब बच्चा
एक अमीर शख्स के जूते पॉलिश कर रहा होगा
मै पेंट करूँगा एक फहश औरत ( तवायफ ) को बुरी निगाह से देखते हुए
मै पेंट करूँगा एक बाजार का मंज़र
नहीं , नहीं होश के क़ब्रिस्तान का मंज़र , मगर मैं उसको (Blur) कर दूंगा
मै पेंट करूँगा एक जंगल के मंज़र पर , परिंदो की बद-दुआ
और दरख्तों की चीखें जिस पर आरी और कुल्हाड़ी चलाये जा रहे होंगे
मै पेंट करूँगा एक ऐसा मंज़र जिसमे एक नाबालिग बच्चा गैर-एख्लाकी विडिओ देख रहा होगा
मै पेंट करूँगा किसी पार्क में किसी बेंच पर बैठी लड़कियां
लड़को से नंबर लेने के इंतजार में
और मै पेंट करूँगा गली में औरतों को देखने वाला एक कुत्ता और साथ में एक और कुत्ता
और मै पेंट करूँगा की हुक्मरानो ने अपनी अना के लिए मुल्क और क़ौम को तबाह की
मै पेंट करूँगा , हाँ
मै पेंट करूँगा और खुदा को भेजूँगा . .
Comments
Post a Comment
अपने बहुमूल्य विचार हमसे साझा करें। ...